विपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह : नायब सैनी

शनिवार को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व कुरुक्षेत्र लोकसभा से सासद नायब सिंह सैनी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहा पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नए कृषि कानूनों पर तथ्य सत्य को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:36 PM (IST)
विपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह : नायब सैनी
विपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह : नायब सैनी

संवाद सहयोगी, नूंह: शनिवार को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व कुरुक्षेत्र लोकसभा से सासद नायब सिंह सैनी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहा पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नए कृषि कानूनों पर तथ्य सत्य को लेकर चर्चा की।

नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए बताया कि कृषि कानून किसी भी किसान पर जबरदस्ती लागू नहीं हैं। कोई इनका फायदा नहीं लेना चाहता तो न ले, उसकी तरफ से कानून रद है। किसान को बाजार भी चाहिए और सरकार भी। बासमती धान के कई बार बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं, लेकिन जब कम मिलते है तो सरकार एमएसपी पर खरीद लेती है।

उन्होंने कहा कि बाजार को खोलना किसानों को एक अतिरिक्त मौका देता है। नए कानूनों से खुलने वाले बाजार के रास्ते को बंद नहीं करना चाहिए। किसान भाइयों को जो कुछ कठनाई मान रहे है, उनमे सुधार की बात सरकार स्वीकार कर रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा की एमएसपी जारी था और जारी रहेगा। देश के लोगों को भोजन के अधिकार का कानूनी हक दिया गया है। देश में गरीबों के लिए राशन डिपो चालू रहेंगे। खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 में भी यह बात है और यह भी गारंटी है कि सरकार एमएसपी पर ही किसानों से अनाज खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि काले चोरों ने भी कभी किसानों को एक पैसा डायरेक्ट उनके खाते में नहीं दिया। भाजपा सरकार ने छह हजार यानी दो- दो हजार की तीन किस्तों में 9 लाख किसानों के खातों में सीधे देने शुरू किए हैं। यह 54 हजार करोड रुपए सालाना की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, भानी राम मंगला, जाकिर हुसैन, जाहिद हुसैन, सुरेंद्र देशवाल, दलबीर सरपंच, शिव कुमार आर्य, रमेश मानुवास, रहीश खान, अंजू बाला, केशव पंडित, कमल सैनी, सुभाष भारद्वाज, एजाज हुसैन, अख्तर हुसैन, ज्ञानचंद आर्य, योगेश तंवर, राजकुमार गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मनीष जैन, खिलौनी राम, मनीष यादव, पंकज माहेश्वरी, कुलदीप चौहान, मुकेश कुमार, जयपाल जागड़ा, रफीक, लियाकत, कासिम बिलाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी