नौ माह बाद भी नहीं दी आरटीआइ के तहत जानकारी

अधिकारी आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी समय से नहीं दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:36 PM (IST)
नौ माह बाद भी नहीं दी आरटीआइ के तहत जानकारी
नौ माह बाद भी नहीं दी आरटीआइ के तहत जानकारी

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: अधिकारी आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी समय से नहीं दे रहे हैं। एक मामला उपमंडल के गांव जैंवत में सामने आया है, जहां पर पंचायत विभाग द्वार 9 माह बाद भी आवेदक को जानकारी नहीं दी है। ऐसे में पंचायत विभाग के अधिकारियों के प्रति गांव के लोगों में नाराजगी है।

जैंवत निवासी जैकम ने बताया कि उनके गांव में महिला सरपंच अफसाना ने करीब 4 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। विकास कार्य व खर्च की गई राशि का ब्योरा लेने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में 9 माह पहले आरटीआइ लगाई थी, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है।

कई बार जानकारी देने की एवज में दी जाने वाली शुल्क राशि भी जमा करवा ली गई है। पंचायत विभाग के कुछ अधिकारियों ने आरटीआइ कानून का मजाक बनाकर रख दिया है। आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी देने के साथ ही आवेदक की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

डिगंबर, बीडीपीओ पुन्हाना

chat bot
आपका साथी