आधुनिक और उन्नत खेती कर खुशहाली का रास्ता अपनाएं किसान : एडीसी

नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह ने क्षेत्रीय किसानों को कहा कि क्षेत्रीय किसान आधुनिक और उन्नत खेती कर अपनी और अपने इलाके की खुशहाली तय कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:41 PM (IST)
आधुनिक और उन्नत खेती कर खुशहाली का रास्ता अपनाएं किसान : एडीसी
आधुनिक और उन्नत खेती कर खुशहाली का रास्ता अपनाएं किसान : एडीसी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : फिरोजपुर झिरका के उपमंडल कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित उपमंडल स्तर के किसान मेले में नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय किसान आधुनिक और उन्नत खेती कर अपनी और अपने इलाके की खुशहाली तय कर सकते हैं। किसान समृद्ध और खुशहाल बनें इसके लिए सरकार तथा संबंधित विभागों ने कई योजनाएं चलाई हुई हैं, जिसका फायदा किसान बड़ी आसानी से ले सकते हैं।

उप-कृषि निदेशक नूंह डॉ. चांदराम ने बताया कि आयोजन में किसानों को उनसे संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया गया। किसान मेले में विभिन्न विभागों व इस क्रम में कार्य कर रही गैर-सामाजिक संस्थाओं तथा प्राइवेट खाद्य बीज विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाकर खेती से संबंधित जानकारियां दी गई। फिरोजपुर झिरका के उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील मान ने कहा कि हमारा देश कृषि देश है। हमारी मिट्टी सोना उगाने वाली मिट्टी है। इसलिए भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। उन्होंने कहा किसान अपने यहां जैविक खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। इसमें विभाग उनका पूरा सहयोग करने को तैयार है। किसान उन्नत एवं नवीन तकनीक हासिल कर अपना उत्पादन दो गुणा कर सकते हैं। कार्यक्रम में फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी नागरिक रीगन कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. चांदराम, एसडीओ डॉ. सुनील मान, एसडीओ डॉ. अजीत सिंह सहित कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। किसानों को सम्मानित कर बढ़ाया मान

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के उन किसानों को भी सम्मानित किया गया जो आधुनिक और उन्नत खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर किसानों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले किसानों को बधाई देते हुए एसडीओ डॉ. सुनील मान ने कहा क्षेत्र के अन्य किसान सम्मानित किसानों से प्रेरणा लेकर अपने यहां उन्नत और आधुनिक खेती शुरू कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी