प्याज की खेती करने वाले किसान खुश, बढ़ा मुनाफा

प्याज की खेती के लिए महाराष्ट्र का दूसरा नासिक कहे जाने वाले मेवात में इस बार भी प्याज की बंपर पैदावार हुई है। इससे किसान काफी खुश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
प्याज की खेती करने वाले किसान खुश, बढ़ा मुनाफा
प्याज की खेती करने वाले किसान खुश, बढ़ा मुनाफा

अख्तर अलवी , फिरोजपुर झिरका

प्याज की खेती के लिए महाराष्ट्र का दूसरा नासिक कहे जाने वाले मेवात में इस बार भी प्याज की बंपर पैदावार हुई है। प्याज की बंपर पैदावार और इसके मंडियों में मिल रहे उचित भाव से क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं। किसानों का कहना है कि प्याज की खेती में पहली बार उन्हें मुनाफा कमाने का मौका मिला है।

उचित दाम मिलने से उत्साहित किसान अगले वर्ष भी अपने यहां खेती का दायरा बढ़ाना चाहते हैं। वर्तमान में हरियाणा और राजस्थान के मेवात क्षेत्र में करीब 70 हजार हेक्टेयर में प्याज की फसल हुई है। बंपर पैदावर और डिमांड बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के महानगरों में मेवात की प्याज की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय किसान अपनी प्याज की फसल मंडियों में 6000-7000 प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। जबकि मंडियों में प्याज की कीमत 100 व 120 के आसपास है। हमें नहीं पता था कि प्याज की डिमांड इस कदर बढ़ेगी। हम अपनी प्याज दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य मंडियों में बेचने जा रहे हैं। यहां उन्हें छह से सात हजार प्रति क्विटल की दर से दाम मिल रहे हैं।

रफीक, किसान आढ़ती हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर हमसे प्याज सस्ते में खरीद रहे हैं। जबकि वो इसे बाजारों में 100 से 120 व 130 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। यानी सीधा 60-70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से वो मुनाफा ले रहे हैं। हम सरकार को उचित दामों में प्याज देने के लिए तैयार हैं।

अखतर हुसैन, किसान इस बार प्याज के दामों ने रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले वर्ष दो से पांच रुपये किलो के भाव हमसे प्याज खरीदा गया। लेकिन इस बार इसका अच्छा भाव हमें मिल रहा है। हमें जो मुनाफा इस बार हुआ है जीवन में पहले कभी नहीं हुआ।

मोहम्मद ईशा खां, किसान

chat bot
आपका साथी