हत्या के आरोपी प्रेमी जोड़े को उम्र कैद

नूंह जिले में करीब चार वर्ष पहले पुन्हाना शहर के बीसरू रोड पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने प्रेमी जोड़े को उम्र कैद की सजा के साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। फैसले के बाद शहर के लोगों ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:45 PM (IST)
हत्या के आरोपी प्रेमी जोड़े को उम्र कैद
हत्या के आरोपी प्रेमी जोड़े को उम्र कैद

करीब 4 वर्ष पहले पुन्हाना शहर के बीसरू रोड का मामला, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, पिनगवां :

करीब चार वर्ष पहले पुन्हाना शहर के बीसरू रोड पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने प्रेमी जोड़े को उम्र कैद की सजा के साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। फैसले के बाद शहर के लोगों ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया है।

चार वर्ष पूर्व गांव जंघवाली थाना शेरगढ़, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी कल्लू उर्फ कडकल्ली पुन्हाना के बीसरू रोड पर पत्नी असमीना के साथ किराए पर रहता था। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। इस दौरान उसकी पत्नी असमीना के पुन्हाना में ही रह रहे घाटमिका, थाना पहाड़ी भरतपुर राजस्थान के आस मोहम्मद से अवैध संबंध हो गए। असमीना के पति कल्लू को अनके संबंध के बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वा अपनी आदत से बाज नहीं आई। 19 अक्टूबर 2017 की रात तो पुन्हाना में कल्लू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए दोनों ने रात को ही मृतक के शव को खत्म गांव हथनगांव के पास से गुजर रही एक नहर में फेंक दिया और दोनों रात को ही पुन्हाना वापस आ गए। दूसरे दिन सुबह होने पर हथनगांव निवासी खुर्शीद पूर्व सरपंच ने नहर के पास लावारिस लाश को देखा और बिछोर पुलिस को सूचना दी। इससे पूर्व ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने मृतक की वीडियो बनाई । मृतक कल्लू की वीडियो आसपास के क्षेत्र में कई दिनों तक वायरल होती रही। यह वीडियो मृतक के भाई छोटू ने अपने गांव में किसी दोस्त के मोबाइल फोन में देखी और उसने अपने मृत भाई को पहचान लिया। इसके बाद वे तुरंत भाई के निवास पर पुन्हाना पहुंचा, जहां पर उसको असमीना से पता करने पर शक हो गया। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्यवाही की मांग की मामले में जांच के बाद पुलिस ने असमीना को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी