अनुसूचित जाति की महिला का काटा कान

पुन्हाना उपमंडल के गांव झारोकडी में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की महिला पर हमला कर कान काटने के साथ ही जाति सूचक शब्द बोलने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों की गांव में एक पंचायत हुई..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:29 PM (IST)
अनुसूचित जाति की महिला का काटा कान
अनुसूचित जाति की महिला का काटा कान

जागरण संवाददाता, पुन्हाना : पुन्हाना उपमंडल के गांव झारोकडी में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की महिला पर हमला कर कान काटने के साथ ही जातिसूचक शब्द बोलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों की गांव में एक पंचायत हुई, जिसके बाद बिछौर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं महिला का कोसी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

झारोकडी गांव के पूर्व सरपंच डालचंद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 सितंबर को उनकी पत्नी मीना व मां गंगा देवी खेतों पर पशु चारा व कपास को तोड़ने के लिए गई हुई थी। इस दौरान गांव के ही इमरान पुत्र रत्ती सहित गफौंदी पत्नी रत्ती, आईना पत्नी शाद व सहरूना वहां पर आ गए। उक्त लोग ने उनकी पत्नी मीना को जातिसूचक शब्द बोलने के साथ ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। जब उसने इस बात का विरोध किया तो गफौंदी ने तेज धार दरांत से मीना का कान काट दिया। जिसके बाद मीना को प्राथमिक ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं मामले को लेकर भाजपा मंडलाध्यक्ष राकेश कंसल, नरेंद्र तिवारी व चेतन ¨सगला सहित अन्य लोगों ने कहा कि अनुसूचित लोगों पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी रखा जाएगा। शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरेश कुमार, थाना प्रभारी बिछौर।

chat bot
आपका साथी