स्वच्छता के प्रति सचेत रहे क्षेत्र के लोग : डॉ. अजय गोमत

नूंह क्षेत्र के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही लापरवाह है। जिस कारण उनके सामने स्वास्थ्य संबंधी समस्या ओर अधिक बढ़ रही है। लेकिन अगर यहां के लोग थोड़ी सी सावधानी भी बरते तो वह निश्चित तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति हमें आज बहुत अधिक जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान खानपान सहित कई कारणों से लोग मरीज मन रहे हैं। अगर वह अपनी दिनचर्या को सुधार ले तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। नूंह के दिल्ली-अलवर मार्ग स्थित वेदांता अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर के सीमएमडी डा. अजय गोमत ने बताया कि उनकी अस्पताल में हर दिन सैंकड़ों मरीज आ रहे हैं। जिनको स्वास्थ्य का ला देने के लिए अल्ट्रासाउंड को मात्र चार सौ रुपये में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:31 PM (IST)
स्वच्छता के प्रति सचेत रहे क्षेत्र के लोग : डॉ. अजय गोमत
स्वच्छता के प्रति सचेत रहे क्षेत्र के लोग : डॉ. अजय गोमत

जागरण संवाददाता, नूंह: क्षेत्र के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही लापरवाह है। इस कारण उनके सामने स्वास्थ्य संबंधी समस्या ओर अधिक बढ़ रही है, लेकिन अगर यहां के लोग थोड़ी सी सावधानी भी बरते तो वह निश्चित तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति हमें आज बहुत अधिक जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान खानपान सहित कई कारणों से लोग मरीज मन रहे हैं। अगर वह अपनी दिनचर्या को सुधार ले तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। उक्त बातें नूंह के दिल्ली-अलवर मार्ग स्थित वेदांता अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर के सीएमडी डॉ. अजय गोमत ने निशुल्क अल्ट्रासाउंड शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

उनके अस्पताल में हर दिन सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। जिनको स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए अल्ट्रासाउंड को मात्र चार सौ रुपये में किया जा रहा है। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ व जनरल ओपीडी में आने वाले मरीजों को निशुल्क लाभ दिया जा रहा है। अधिकतर मरीजों में खून की कमी सबसे ज्यादा आ रही है। इसका मुख्य कारण अधिक बच्चे पैदा करने के साथ बच्चों में अंतर का अभाव है। इस समस्या के कारण कई महिलाओं की जान को सबसे अधिक खतरा होता है, जिसको ध्यान में रखते हुए वह कार्य कर रहे हैं। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्की गर्ग व डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को महिलाओं व किशोरियों के खानपान पर ध्यान देना चाहिए। तभी जाकर अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी