जिले की 17 कॉलोनियां हुई वैध

सरकार ने जिले की 17 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। जिसके बाद इन कॉलोनियों में अब लोगों को विकास की उम्मीद भी जगने लगी है। लोगों ने 17 कॉलोनियों के वैध होने पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया है.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:25 PM (IST)
जिले की 17 कॉलोनियां हुई वैध
जिले की 17 कॉलोनियां हुई वैध

जागरण संवाददाता, नूंह : पिछले डेढ़ दशक से अपनी कॉलोनियों के नियमित होने की बाट जोह रहे लोगों को हरियाणा सरकार ने 17 कॉलोनियों को वैध करके एक बड़ा तोहफा दिया है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे कॉलोनी के लोग भी अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। सरकार के इस तोहफे से लोगों में खुशी है।

लोगों का कहना है कि जिस कार्य को पिछली सरकार तीस वर्ष में भी पूरा नहीं कर सकी, वह कार्य भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में पूरा कर दिया है। आमजन के हित में सरकार का यह बड़ा फैसला है। वैध हुई कॉलोनियों का भी अब समुचित विकास हो पाएगा और यहां लोगों को शहर की दूसरी कॉलोनियों की तरह ही सुविधाएं मिल पाएंगी। ये कॉलोनियां हुई वैध :

जिले में कुल 17 कॉलोनियां वैध हुई। जिनमें पुन्हाना की नौ, नूंह की छह व फिरोजपुर झिरका की दो कॉलोनियां वैध हुई हैं। हरियाणा सरकार ने नूंह की फ्रीडम कॉलोनी, मदीना कॉलोनी, शिव कॉलोनी, एकता कॉलोनी, सद्दीक नगर, हिदायत कॉलोनी व पुन्हाना नगरपालिका की बीसरू रोड कॉलोनी पार्ट टू पश्चिम, बीसरू रोड कॉलोनी पूर्व, पैमारोड कॉलोनी, मदीना कॉलोनी पार्ट एक और पार्ट दो, नकनपुर एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर कॉलोनी, बास दल्ला एक्सटेंशन पार्ट एम, हरिजन कॉलोनी पार्ट एक, पटपड़बास कॉलोनी, पटाकपुर एक्सटेंशन कॉलोनी व फिरोजपुर झिरका की सिविल लाइन शांतिसागर जैन कॉलोनी पार्ट वन व रतन लाल कॉलोनी पार्ट वन को नियमित किया गया है। बढ़ेगा नगरपालिका का राजस्व :

जिले की तीन विधानसभाओं में नियमित हुई कॉलोनियों के बाद उक्त नगरपालिकाओं का राजस्व भी बढ़ेगा। अब तक उक्त कॉलोनियों में बिना अनुमति व नक्शा पास कराए लगातार घर बनाए जा रहे थे, लेकिन अब नगरपालिका के अंडर आ जाने के बाद यहां के लोगों को घर बनाने के लिए नगरपालिका से नक्शा सहित दूसरी कागजी कार्रवाई पूरी करानी होगी। जिससे नगरपालिका की आमदनी में भी इजाफा होगा। वैध होने से अभी भी बाकी हैं 21 कॉलोनियां :

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 38 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाना था। जिनमें नगर पालिका नूंह व फिरोजपुर झिरका की आठ-आठ अवैध कॉलोनी को वैध किया जाना था। इनमें नगरपालिका पुन्हाना की 12 तथा नगरपालिका तावड़ू की 10 अवैध कॉलोनी शामिल थीं। लेकिन फिलहाल सरकार ने केवल 17 कॉलोनियों को ही वैध किया है। ऐसे में अभी भी जिले में 21 कॉलोनियां ऐसी हैं जो एक दशक से नियमित होने की बाट जो रही हैं। इन 21 कॉलोनियों के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ कार्य कर रही है। जिले में 17 कॉलोनियां वैध हुई हैं। अब नपा द्वारा ऐसी कॉलोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। पहले चाहकर भी नगरपालिका अवैध कॉलोनियों में विकास नहीं करा पाता था। लेकिन अब यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सीमा ¨सगला, चेयरपर्सन नगरपालिका नूंह।

chat bot
आपका साथी