युवाओं ने श्मशान घाट में चलाया सफाई अभियान

अटेली के युवाओं ने रविवार को श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:46 PM (IST)
युवाओं ने श्मशान घाट में चलाया सफाई अभियान
युवाओं ने श्मशान घाट में चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली :

अटेली के युवाओं ने रविवार को श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने श्मशान घाट में खड़ी घास व अन्य खरपतवार की सफाई की। वहीं वहां पसरी गंदगी को एकत्रित किया। सफाई अभियान का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन जितिन अग्रवाल ने स्वयं सफाई कर किया। इस मौके पर जितिन अग्रवाल ने कहा कि शहर के युवाओं का यह कदम सराहनीय है। लंबे समय से श्मशान घाट की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। जिससे श्मशान घाट में खरपतवार खड़ा हो गया। दाह संस्कार के समय वहां एक पल खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। युवाओं ने श्मशानघाट की सफाई का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। कुछ क्षेत्र की सफाई युवाओं ने आज की है तथा शेष क्षेत्र की सफाई युवा अगले रविवार को करेंगे। चेयरमैन जितिन अग्रवाल ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जिसमें लोग समस्या रख सके। समस्या का समाधान त्वरित करने का प्रयास रहता है। चेयरमैन जितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक प्राणी व जीव की आत्मा अजर अमर है। हर मानव शरीर का अंतिम स्थान स्वर्गाश्रम होता है जिसके बाद प्राणी के सभी संसारिक संबंध समाप्त हो जाते है। इसलिए श्रमदान के लिए स्वर्गाश्रम चुना है।

chat bot
आपका साथी