हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

किसी भी देश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में हमेशा से ही पर्यटन का एक अहम योगदान रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:38 PM (IST)
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 
मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

जागरण संवाददाता, नारनौल: किसी भी देश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में हमेशा से ही पर्यटन का एक अहम योगदान रहा है। भारत कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक इमारतों वाला देश रहा है। हर वर्ष विश्व के सभी कोनों से लोग भारत की सुंदरता को देखने के लिए आते हैं। किसी ने बहुत खूब लिखा है कि भारत गांवों में बसता है अगर आप भारत की सुंदरता को देखना चाहते हो तो आपको यहां के गांवों को देखना चाहिए। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम भी ग्रामीण विकास पर ही केंद्रित है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिग, निबंध लेखन एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस ऑनलाइन आयोजन में देशभर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 375 प्रतिभागियों ने शिरकत की। साथ ही पर्यटन के सम्बन्ध में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के भूतपूर्व अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स इन इंडियन टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी संस्था के सचिव सुभाष गोयल ने भारत में पर्यटन एवं इसमें उपलब्ध अपार सम्भावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। दूसरे विशेषज्ञ के रूप में कास्तमनु विश्वविद्यालय, तुर्की के पर्यटन विभाग के डा. आयडोडो ने विद्यार्थियों को वर्तमान शिक्षा पद्धति से अवगत करवाया। उन्होंने वोकेशनल एवं तकनीकी कौशल के द्वारा विद्यार्थी स्वयं को और भी ज्यादा समर्थ बना सकते है। हकेंवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डा. रणबीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र की बारीकियों से अवगत करवाया। मुख्यअतिथि सुभाष गोयल ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत पोस्टर मेकिग में कमल कुमार को प्रथम, निबंध लेखन में अलीना राय को प्रथम, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिमशोन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस समारोह की सफलता के लिए विभाग के शिक्षकों शिखा, विकास मोहन, विकास सिवाच एवं डा. दिलबाग सिंह को विभाग के अध्यक्ष डा. रणबीर सिंह ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी