सफेद ग्रब ने पहुंचाया बाजरे की फसल को नुकसान

उपमंडल के कई गांवों में बाजरे की फसल सफेद ग्रब नामक रोग की चपेट में आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:13 AM (IST)
सफेद ग्रब ने पहुंचाया बाजरे की फसल को नुकसान
सफेद ग्रब ने पहुंचाया बाजरे की फसल को नुकसान

संवाद सहयोगी, कनीना : उपमंडल के कई गांवों में बाजरे की फसल सफेद ग्रब नामक रोग की चपेट में आ रही है। इससे बाजरा पीला पड़ने लगा है। वैसे तो कई गांव के किसान इससे प्रभावित है, लेकिन मोड़ी गांव के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। गांव मोड़ी के गजराज सिंह के अनुसार 4 एकड़, करण सिंह 2 एकड़, राजेश कुमार 3 एकड़, ईश्वर 5 एकड़, विक्रम सिंह 10 एकड़, बीर सिंह 10 एकड़ विमला 4 एकड़, बहादुर सिंह 2 एकड़, बलबीर सिंह 2 एकड़ फसल कीड़े से प्रभावित होने का दावा कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि उनकी खेतों में बाजरे की फसल खड़ी हुई थी कितु धीरे-धीरे नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि वे लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में है, कितु इसके लिए काबू पाना बहुत कठिन हो गया है, क्योंकि फसल बड़ी हो गई है। जिसके कारण जड़ों तक दवा नहीं पहुंच पाती है।

एडीओ डॉ. देवेंद्र ने बताया कि सफेद ग्रब का कीड़ा है जो पौधे की जड़ों को खा जाता है। जिससे पौधे धीरे-धीरे नष्ट होते चले जाते हैं। सफेद रंग एवं लाल काले मुंह का यह कीड़ा बाजरे की जड़ों में मिलता है। जिसको आसानी से इस वक्त नष्ट करना संभव नहीं लगता। यह कीड़ा जड़ों को खा जाता है। उन्होंने विशेषज्ञों द्वारा सुझाए दवा का छिड़काव करने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी