महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लगाया वैक्सीन कैंप

आदि कवि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर बुधवार को स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा बाबा नारायण दास मंदिर बसई में समाज को समरसता का संदेश देने के लिए और कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:33 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लगाया वैक्सीन कैंप
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लगाया वैक्सीन कैंप

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:

आदि कवि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर बुधवार को स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा बाबा नारायण दास मंदिर बसई में समाज को समरसता का संदेश देने के लिए और कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर की जानकारी देते हुए पाली खंड कार्यवाहक फतेह सिंह ने बताया की महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना कर समाज जीवन कैसा हो यह संदेश सदियों पहले दिया और हिदू समाज इस ग्रंथ का अनुशरण करते हुए सदैव सामाजिक भाईचारे और समरसता का संदेश दुनिया को देता रहता है। आज उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से इस टीकाकरण कैंप का आयोजन कर समाज को एक नया संदेश देने का प्रयत्न स्वयंसेवकों द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नफे सिंह, सुरेंद्र फौजी, मक्खन मास्टर, करण, गिरवर, श्यामलाल स्वामी, डा. सुरेंद्र, सुरेश, विक्की उपस्थित रहें।

chat bot
आपका साथी