बुजुर्ग को गोली मारकर की हत्या

संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ गांव सिसोठ में बीते रात्रि प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:12 PM (IST)
बुजुर्ग को गोली मारकर की हत्या
बुजुर्ग को गोली मारकर की हत्या

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : गांव सिसोठ में बीते रात्रि प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं मृतक महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी। मृतक की पत्नी अंगूरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें बीपीएल परिवार के तहत गांव के बाहर पंचायती जमीन में प्लॉट मिला है। इसमें उन्होंने टीनशेड डाली है। उसके दोनों लड़के अपने बच्चों सहित गांव के मकान में ही रहते हैं। बुधवार रात्रि वे व उनके पति श्रीराम खाना खाकर रात को सोने के लिए प्लॉट में चले गए। रात करीब एक बजे उसके पति की चारपाई के पास तीन-चार लड़के खड़े दिखे, तो उसने पूछा कोन है और क्या कर रहा है। इसी दौरान उन लड़कों ने उसके पति श्रीराम को गोली मार दी तथा खेतों की तरफ भाग गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए। जिन्होंने इस घटना की सूचना उसके बेटों प्रमोद व सुनील को दी। घायल पिता श्रीराम को इलाज के लिए महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद श्रीराम को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी