भांडोर नीची गांव में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र दिवस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी अंजली जैन के निर्देशानुसार तथा उपमंडल विधिक सेवा समिति के चेयरमैन मनीष नागर एसडीजेएम के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भांडोर नीची गांव और महेंद्रगढ़ में रविवार को विधिक सेवक विजय सिंह समाजसेवी व पीएलवी ललिता ने संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM (IST)
भांडोर नीची गांव में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र दिवस
भांडोर नीची गांव में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र दिवस

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी अंजली जैन के निर्देशानुसार तथा उपमंडल विधिक सेवा समिति के चेयरमैन मनीष नागर एसडीजेएम के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भांडोर नीची गांव और महेंद्रगढ़ में रविवार को विधिक सेवक विजय सिंह समाजसेवी व पीएलवी ललिता ने संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया। विजय सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ था। संयुक्त राष्ट्र का प्रभाव और उसकी शक्ति बढ़ाने में भारत की नारी शक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। जिसे आत्मसात कर भूख भय आतंक प्राकृतिक आपदाओं व कठिनाइयों से लड़कर मानव कल्याण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र एक अंतर सरकारी संगठन है( जिसकी प्राथमिक भूमिका विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। यह देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने के अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने और राष्ट्रों के लिए सामान्य का केंद्र होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त राष्ट्र 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया था। इसकी स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 सदस्य थे, यह वर्तमान में 193 सदस्य राज्यों से बना और संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य राज्य में से प्रत्येक महासभा का सदस्य है।

chat bot
आपका साथी