पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन विभाग

प्रदेश में 31 अक्टूबर से शुरू हो रही पुलिस भर्ती को लेकर परिवहन विभाग स्पेशल बसें चलाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:48 PM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन विभाग
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन विभाग

जागरण संवाददाता, नारनौल: प्रदेश में 31 अक्टूबर से शुरू हो रही पुलिस भर्ती को लेकर परिवहन विभाग स्पेशल बसें चलाएगा। इसके लिए 28 अक्टूबर से बसों की बुकिग शुरू की जा रही है। बसों की संख्या यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगी। पिछली बार हुई परीक्षा में जिले से स्पेशल 70 बसें चलाई थी। संभवत: इस बार भी करीब इतनी ही बसें चलाई जा सकती हैं।

परिवहन विभाग ने इसके लिए किराये में कोई बदलाव नहीं किया है। पूर्व निर्धारित दर के अनुसार 100 किलोमीटर दूरी तक के सफर के लिए एक रुपये प्रति किलोमीटर और 100 से अधिक किलोमीटर दूरी तक के सफर के लिए एक रुपये पांच पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जाएगा।

नारनौल बस अड्डे पर स्थित इंक्वायरी पर 28 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से बुकिग का कार्य शुरू हो जाएगा। 28 से 29 अक्टूबर की दोपहर तक 31 अक्टूबर की बुकिग की जाएगी। 29 से 30 अक्टूबर की दोपहर तक एक नवंबर के लिए और 30 से 31 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक दो नवंबर की बुकिग की जाएगी।

-----

पुलिस भर्ती के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। बसों की संख्या यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगी। पिछले दिनों हुई भर्ती में 70 स्पेशल बसें चलाई गई थी। इस बार भी यह आंकड़ा छुआ जा सकता है। इसके साथ ही चार नवंबर को दीवाली का त्योहार भी है। ऐसे में त्योहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

--ओमप्रकाश यादव,

निरीक्षक,

परिवहन विभाग।

chat bot
आपका साथी