परिवहन विभाग ने दो रूटों पर शुरू की बस सेवा

नारनौल डिपो ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से ग्रामीणों रूट की दो नई बस सेवा शुरू की है। इस समस्या को लेकर महेंद्रगढ़ के सामाजिक संगठन के लोगों ने 12 नंवबर को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इसी को लेकर रोडवेज विभाग ने तुरंत प्रभाव से समस्या को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:54 PM (IST)
परिवहन विभाग ने दो रूटों पर शुरू की बस सेवा
परिवहन विभाग ने दो रूटों पर शुरू की बस सेवा

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: नारनौल डिपो ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से ग्रामीणों रूट की दो नई बस सेवा शुरू की है। इस समस्या को लेकर महेंद्रगढ़ के सामाजिक संगठन के लोगों ने 12 नंवबर को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इसी को लेकर रोडवेज विभाग ने तुरंत प्रभाव से समस्या को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की है।

परिवहन विभाग के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने महेंद्रगढ़ के मसानी चौक से बवानियां, कुंड रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। दूसरी बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह आठ बजे वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंद्रह, भोजावास, गोमला, ऊंचा, नीचा, भैरू का बांस कुंड होकर सीधी रेवाड़ी जाएगी। रेवाड़ी से यह बस दोपहर 3:30 बजे से चलकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर ठहराव करेंगी। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों ने महाप्रबंधक नवीन शर्मा, डीआई विक्रम सिंह व महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है। दोनों बसें चलने से छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इन बस सेवा से चार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली, बावल के दर्जनभर गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। क्योंकि इस रूट पर यातायात के कोई साधन नहीं चलते हैं।

रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक नवीन शर्मा जो रेवाड़ी डिपो व नारनौल डिपो चार्ज मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 साल से एक बस सेवा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5:50 पर चलकर इस रूट से गुरुग्राम के लिए आवागमन करती थी। यह बस पिछले काफी दिनों से बंद है। इसलिए उन्होंने रेवाड़ी डिपो से इस बस सेवा को चलवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी