चलाई निशुल्क टैक्सी सेवा

टाइगर क्लब व युवा साथी ग्रुप द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर निश्शुल्क टैक्सी सेवा की मुहिम चलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:06 PM (IST)
चलाई निशुल्क टैक्सी सेवा
चलाई निशुल्क टैक्सी सेवा

जागरण संवाददाता, नारनौल :

टाइगर क्लब व युवा साथी ग्रुप द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर निश्शुल्क टैक्सी सेवा की मुहिम चलाई गई। क्लब के अध्यक्ष राकेश यादव, ग्रुप के अध्यक्ष संदीप प्रजापत ने बताया कि फ्री टैक्सी सेवा सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रही। टैक्सी नांगतिहाड़ी से चलकर बस स्टैंड तथा बस स्टैंड से चलकर रेलवे स्टेशन, मेहता चौक, किला रोड इन सभी रास्ते होते हुई पूरे शहर में चली। इसमें बहनों को निशुल्क उनके गंतव्य तक छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान नहीं किया गया। इसलिए क्लब ने अपने स्तर पर महिलाओं को निशुल्क देने का निर्णय लिया। इसके तहत क्लब ने शहर में टैक्सी का संचालन कर महिलाओं को निशुल्क सेवा दी। युवा इकाई उपाध्यक्ष शुभजोत जौहल, प्रमोद सैनी ने बताया कि बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता वे चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता। अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। इस मौके पर टिकू प्रधान, युवराज, कपिल सैनी, शुभजोत जौहल, अरुण सोनी, गजेंद्र ठाकुर व बीरसिंह आदि साथी सेवा में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी