क्षेत्र में अचानक मौसम में आया बदलाव, किसानों के चेहरे पर आई रौनक

बृहस्पतिवार को दिनभर जिला में बादल छाए रहे और दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:00 PM (IST)
क्षेत्र में अचानक मौसम में आया बदलाव, किसानों के चेहरे पर आई रौनक
क्षेत्र में अचानक मौसम में आया बदलाव, किसानों के चेहरे पर आई रौनक

जागरण संवाददाता, नारनौल: बृहस्पतिवार को दिनभर जिला में बादल छाए रहे और दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही। क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ने से लोगों को घरों में घुसने पर मजबूर कर दिया। वहीं क्षेत्र में बारिश होने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जिससे सरसों, चने और गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले समय में बंगाल की खाड़ी में एक और शक्तिशाली चक्रवातीय प्रणाली जवाद बनने जा रही है। इस समय सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस कि वजह से बृहस्पतिवार को सीमित क्षेत्रों उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के दो तीन जिलों जैसे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। जिसका लैंडफाल ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर बृहस्पतिवार को होने की संभावना है, जिससे हवाओं की गति 70-80 किलो मीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। जिसका ट्रेक उड़िसा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल होगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने इन इलाकों पर रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ उत्तर दिशा में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय सशक्त मौसम प्रणाली बन रही हैं। हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों पर फिर से चक्रवात जवाद के प्रभाव से पूर्वी नमी वाली हवाओं और पछुआ हवाओं (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का मिलन होगा। जिसकी वजह से पांच-छह दिसंबर को हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पंजाब, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी हिमपात और मैदानी भागों पर बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तेज हवा चलेंगी।

chat bot
आपका साथी