महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का कार्यक्रम हुआ आयोजित

भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर कनीना में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंदिर कमेटी आर्य समाज और विश्व हिदू परिषद के सदस्यों ने यज्ञ का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:31 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का कार्यक्रम हुआ आयोजित
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव का कार्यक्रम हुआ आयोजित

संवाद सहयोगी कनीना: भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर कनीना में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंदिर कमेटी, आर्य समाज और विश्व हिदू परिषद के सदस्यों ने यज्ञ का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया। आर्य समाज कनीना के प्रधान सूबेदार मोहर सिंह, मनफूल आर्य की टीम ने यज्ञ संपन्न करवाया। तुषार वाल्मीकि सपत्नीक यजमान के रूप में उपस्थित रहे। महर्षि वाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रबंधक कालू वाल्मीकि व सदस्यों ने शरद पूर्णिमा की खीर का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर विश्व हिदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर उनके जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहां कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के प्रथम कवि थे। उन्होंने विश्व का पहला महाकाव्य संस्कृत भाषा में रामायण नामक ग्रंथ की रचना की। महर्षि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे। जिनका उल्लेख चारों युगों में मिलता है। निगरानी कमेटी के सदस्य एडवोकेट विनय यादव ने भी अपने विचार रखे। मंदिर कमेटी के सदस्य राकेश ने इस आयोजन में सर्व समाज के लोगों को शामिल होने पर सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक शिवकुमार, विश्व हिदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलावर सिंह, प्रखंड मंत्री लखनलाल, विष्णु, कृष्ण बाबू, जमादार राकेश, अनिल, धर्म सिंह धरमू, पूर्व पार्षद सत्य नारायण, रतन सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी