प्रदेश में न्यूनतम तापमान में जिला दूसरे स्थान पर

उत्तरी पर्वतीय प्रदेशों और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली राजस्थान पंजाब और उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार का 6.0 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.5 दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM (IST)
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में जिला दूसरे स्थान पर
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में जिला दूसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता, नारनौल: उत्तरी पर्वतीय प्रदेशों और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार का 6.0 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.5 दर्ज किया गया। राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू का 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा और पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान जालंधर का 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हिमपात जारी है और पवनों की दिशा उत्तरी और गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना बन रही है। इस दौरान सीजन की पहली शीत लहर और पाला जमने की स्थिति बन रही है, जिसकी वजह से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मैदानी इलाकों में मौजूदा पवनों की दिशा और गति की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आ रहा है। 14-15 दिसंबर को एक बार फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है जिसकी वजह से पवनों की दिशा और गति बदलने वाली है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुआ सुधार : हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में केंद्रीय पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक नारनौल का 165, महेंद्रगढ़ का 141, अटेली का 131, सतनाली का 147, व कनीना का 149 रहा है, जबकि शेष हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में रात को गिरते तापमान, मध्य स्तर पर नमी और धीमी रफ्तार की उत्तरी हवाओं के चलते 10-14 दिसंबर के बीच पाला जमने की संभावना बन रही है। जिले में कोहरा गिरने की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज होने की संभावना रहेगी।

chat bot
आपका साथी