खाद उपलब्ध करवाने में प्रदेश सरकार विफल: राव दान सिंह

डीएपी खाद की मारामारी से जहां किसान परेशान हैं वहीं प्रशासन की लचीले पन के चलते किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:31 PM (IST)
खाद उपलब्ध करवाने में प्रदेश सरकार विफल: राव दान सिंह
खाद उपलब्ध करवाने में प्रदेश सरकार विफल: राव दान सिंह

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

डीएपी खाद की मारामारी से जहां किसान परेशान हैं, वहीं प्रशासन की लचीले पन के चलते किसानों को भुगतना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने को लेकर शहर में दो बार जाम भी लगाया जा चुका है। लेकिन केवल आश्वासन के अलावा किसानों को कुछ नहीं मिल पाया है। यह आरोप स्थानीय विधायक राव दान सिंह ने लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। घंटों लाइन लगने के बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। प्रशासन खाद उपलब्ध करवाने में विफल साबित हुआ है। विधायक ने कहा कि इस समय दक्षिण हरियाणा में सरसों की बिजाई की जा रहीं है, परंतु किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। सरकार की तरफ से लंबे-चौड़े वादे व दावे किए जाते है परंतु धरातल पर स्थिति भयावह है। किसान खाद लेने के लिए सुबह 3 बजे लाइन में खड़े हो जाते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिलती। किसान को खाद कब मिलेगी, इसके लिए भी वहां पर जवाब देने वाला नहीं मिलता। अधिकारी टालमटोल रवैया अपनाया हुआ है। वहीं उनका कहना है कि उन्हें आगे से खाद नहीं मिल पा रहीं है। राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को एनसीआर में एक बड़ी उम्मीद के साथ शामिल करवाया गया था, ताकि इस क्षेत्र का भी समुचित विकास हो सकें। परंतु भाजपा राज में एनसीआर की कोई सुविधा इस क्षेत्र को नसीब नहीं पाई।

chat bot
आपका साथी