मास्क की सौ फीसद पालना के लिए शुरू किया अभियान

उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय से नीति की पहल पर शुरू किए गए सौ फीसद मास्क पालन अभियान मास्क नहीं तो टोकेंगे कोरोना को रोकेंगे की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:58 PM (IST)
मास्क की सौ फीसद पालना के लिए शुरू किया अभियान
मास्क की सौ फीसद पालना के लिए शुरू किया अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल :

उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय से नीति की पहल पर शुरू किए गए सौ फीसद मास्क पालन अभियान, मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे की शुरुआत की। तीन माह तक चलाए जाने वाले इस अभियान में मास्क, शारीरिक दूरी व हाथ स्वच्छता के उपयोग के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस वायरस की अभी दुनिया में कोई दवा नहीं बनी है। ऐसे में इससे बचाव जरूरी है। हम सबको अपनी सुरक्षा पर बातचीत करनी होगी और इसकी रोकथाम के प्रति सतर्क रहना होगा। इस नई शुरुआत में पहले 30 दिन सौ फीसद मास्क पालन अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को मास्क क्यों पहनना चाहिए तथा मास्क लगाने के उचित तरीके के बारे में बताया जाएगा। साथ ही मास्क की स्वच्छता तथा इसके रखरखाव पर फोकस रहेगा।

अगले 30 दिन मास्क और शारीरिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं शेष 30 दिन में मास्क, शारीरिक दूरी तथा हाथों की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। हर सप्ताह सौ फीसद मास्क पालन अभियान के तहत दो गांव व वार्ड का चयन किया जाएगा। इसमें प्रभावशाली लोगों, सरपंच, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व जिला के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

डीसी ने बताया कि बताया कि इस अभियान में मास्क पहने हुए सेल्फी को सोशल मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। इस दौरान समुदाय के उन हीरो की भी पहचान की जाएगी जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से सावधानी अपनाते हुए कोरोना को मात दी है। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे सभी प्रकार की गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस तरह के हालात में जरूरी है कि लोग मास्क व शारीरिक दूरी की महत्ता को समझें और इसका पालन करें। फिलहाल इस कोरोना वायरस की रोकथाम व एहतियात ही इसका इलाज है। यह एहतियात हम सबको मिलकर करनी है। जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी सामाजिक संगठन व आम नागरिकों को इस अभियान में अपनी आहुति देनी होगी। इस अवसर पर नगर परिषद उप प्रधान मनोज जांगड़ा, सीए अमित, आरजे अजय ठाकुर, आरजे नेहा व आरजे त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी