श्री रामवन गमन स्थल पर सेमिनार का होगा आयोजन

सात नवंबर को गौड़ ब्राह्मण सभा नजदीक आजाद चौक नारनौल में श्रीराम सांस्कृतिक बौद्ध संस्थान न्यास के सौजन्य से भगवान श्री रामवन गमन स्थल पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:01 PM (IST)
श्री रामवन गमन स्थल पर सेमिनार का होगा आयोजन
श्री रामवन गमन स्थल पर सेमिनार का होगा आयोजन

वि, नारनौल: सात नवंबर को गौड़ ब्राह्मण सभा नजदीक आजाद चौक नारनौल में श्रीराम सांस्कृतिक बौद्ध संस्थान न्यास के सौजन्य से भगवान श्री रामवन गमन स्थल पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता ने एक जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महामंत्री प्रबंध न्यासी एवं शोधकर्ता श्री राम वन गमन स्थल दिल्ली से महामंत्री डा़ राम अवतार होंगे। यह कार्यक्रम प्रात: साढ़े दस बजे शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में डा़ राम अवतार द्वारा भगवान श्री राम वनवास काल में यात्रा किए गए स्थलों पर उन पर हुए शोध व अन्वेषण के विषय में जानकारी देंगे। राम अवतार ने काफी वर्षों तक इस संबंध में शोध किया है और उनका उपरोक्त न्यास महंत नृत्य गोपाल दास के संरक्षण में चल रहा है। डा़ राम अवतार ने अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीटजरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, सिगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग, फिजी, फ्रांस, जर्मनी तथा नेपाल में विशेष आमंत्रण पर भगवान श्री राम की यात्राओं पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया हैं। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या से रामेश्वरम तक के लगभग 250 स्थानों के विषय में वैज्ञानिक व ऐतिहासिक शोध के आधार पर जानकारी प्रदान की जाएगी। महता ने बताया कि भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में स्थापित होने वाले भगवान श्रीराम संग्रहालय के विषय में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान द्वारा सभी समाज व बिरादरियों के गणमान्य व्यक्तियों को इस संबंध में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को भगवान श्री राम द्वारा यात्रा किये गये स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

chat bot
आपका साथी