रोटरी क्लब महिला विग ने चलाया सफाई अभियान

रोटरी क्लब नारनौल सिटी की महिला विग रोटरी बैलाज की ओर से राव बंसी सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST)
रोटरी क्लब महिला विग ने चलाया सफाई अभियान
रोटरी क्लब महिला विग ने चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल:

रोटरी क्लब नारनौल सिटी की महिला विग रोटरी बैलाज की ओर से राव बंसी सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया। रोटरी बैलाज की प्रधान गीता गोयल ने बताया कि राव बंसी सिंह पार्क में प्रतिदिन सुबह सैकड़ों लोग सैर करने आते हैं तथा व्यायाम करते हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में लगे हुए काफी पौधे सूख गए हैं या नष्ट हो गए हैं। इसलिए रोटरी क्लब की महिला शक्तियों ने पार्क में पौधारोपण कर पार्क को हरियाली बनाने का प्रयास किया ताकि यहां प्रतिदिन सैर करने वाले तथा व्यायाम करने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके साथ ही महिला शक्ति ने दशहरे की शाम को शहर के प्राचीनतम चामुंडा देवी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाली महिलाओं को कोरोना से सावधान रहने तथा बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए रोटरी बैलाज की ओर से मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधान गीता गोयल, उषा यादव, संगीता शर्मा, गीतांजलि चौधरी, नीलम चौधरी, महक शुक्ला, निर्मल जिदल, प्रियंका संघी, सुचिता गोगिया, रेनू मित्तल तथा डा. रेनू चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी