रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक महेंद्रगढ़ की बैठक यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:36 PM (IST)
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक महेंद्रगढ़ की बैठक यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह द्वारा की गई वही संचालक सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में रामानंद व गुरुदयाल सिंह हेड मास्टर की आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। प्रधान ने कहा कि लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक एक भी मांगें नही मानी गई है। केवल झूठे आश्वासन देकर टकराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्ध अवस्था में जिदा रहने के लिए केवल पेंशन ही एक मात्र सहारा है। रिटायर्ड कर्मचारी की बेसिक पेंशन संशोधन के आदेश बीते 10 जनवरी, 2018 को हुए थे। लेकिन अभी तक बोर्ड, निगम कार्पोरेशन, विश्वविद्यालयों व संस्थाओं में कार्य शुरू नहीं हुआ है। बैठक में सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल ना करना, उनकी सामाजिक सुरक्षा पर सीधा हमला है। सांसदों एवं विधायकों को एक दिन बनने पर पेंशन पर पेंशन मिल जाती है। लेकिन कर्मचारियों को 25 से 30 वर्ष कार्य करने के बाद भी पेंशन नहीं मिलती। उम्र बढ़ने के साथ 65, 70, 75, 80 वर्ष आयु में क्रमश: 5,10,15,20 व 25 प्रतिशत की वैधिक बढ़ोतरी की मांग को नही माना है। प्रधान ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार रिटायर्ड कर्मचारियों के रोष को देखते हुए 26 नवंबर को सभी संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रिटायर्ड कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। आगामी 3 दिसंबर को सभी नगरपालिकाओं, निगमों, विश्वविद्यालयों व हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी पर एक दिन का धरना देकर संबंधित अधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी