विद्यालय में एक दिवसीय संसद का आयोजन करने का लिया संकल्प

शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णनगर में संविधान उद्देशिका को पढ़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:09 PM (IST)
विद्यालय में एक दिवसीय संसद का आयोजन करने का लिया संकल्प
विद्यालय में एक दिवसीय संसद का आयोजन करने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, नारनौल: शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णनगर में संविधान उद्देशिका को पढ़ा गया। इसके साथ शिक्षकों ने भारतीय संविधान की गरिमा और प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। प्राचार्या जवाहर सिंह ने बच्चों को संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय संविधान दिवस एक नई दिशा के साथ मार्गदर्शन देता है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र हरीश कुमार शर्मा ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पालन की बात पर जोर दिया। देश की संवैधानिक सरकार को समझने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में विद्यालय परिवार ने भविष्य में एक दिवसीय संसद का आयोजन करने का भी संकल्प लिया। जिससे बच्चों में लोकतंत्र और संविधान के प्रति निष्ठा बढ़ सके। इस अवसर पर प्राचार्य सहित सुरेंद्र, जिले सिंह, निर्मला, सुशीला, नवरत्न, अजित सिंह, रेणू मैडम, नरेंद्र कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

------

बाक्स

राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में प्राचार्य डा. अजीत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक/सेविकाओं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह व निर्मला यादव और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डा. अजीत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा भारतवर्ष को दिए गए अमूल्य उपहार संविधान के लिए याद किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने विश्व में सबसे अच्छे संविधान का निर्माण किया। जिसमें उन्होंने समानता का अधिकार, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य व धर्म निरपेक्ष भारत की बात कही है। इस अवसर पर अनिल कुमार ने भी विद्यार्थियों को संविधान की अहम भूमिका के बारे में बताते हुए संविधान का सम्मान करने के लिए कहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों व सभी स्टाफ सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। मंच का संचालन डा़ ममता शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर वरिष्ठ प्राध्यापक डा़ नरेश कुमार, डा़ दीपक, डा़ सीपी यादव व अन्य सभी प्राध्यापक मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी