ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षापर्व की रही धूम

क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:12 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षापर्व की रही धूम
ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षापर्व की रही धूम

संवाद सहयोगी, कनीना:

क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सावन के अंतिम सोमवार का व्रत भी रहा। विभिन्न मार्गों पर साधनों का अभाव रहा वहीं दुकानदारों ने बहनों को जमकर लूटा। फल,सब्जी तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जमकर महंगी दी गई। कनीना क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के द्वारों पर शुभ चिह्न लगाए गए और पकवान बनाए गए। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा।

सोमवार को मार्केट में भी चहल पहल रही। बाजार में हर वस्तु महंगी रही। केले, सेब, आम, घेवर, मिठाइयां तथा पेठा की मिठाई महंगी रही। रक्षा बंधन के पर्व पर हरियाणा में रोडवेज बसों में इस बार मुफ्त आवागमन की सुविधा नहीं दी गई। कहीं बहन भाई के पास तो कहीं भाई बहन के पास जाकर रक्षा बंधन के पर्व में रंगे नजर आए।

धागा कच्चा पर बंधन होता है मजबूत:

उद्योदास आश्रम के संचालक लालदास महाराज ने कहा कि कलाई पर बांधा जाने वाला धागा कच्चा होता है लेकिन बंधन पक्का होता है। बंधन रूपी व्रत तो दिल से लिया जाता। श्रावणी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के लिए रक्षा बंधन श्रावणी पर्व, क्षत्रियों के लिए दशहरा शस्त्र पूजन, वैश्यों के लिए दीपावली, लक्ष्मी पूजन, शुद्रों के लिए होली होलिका प्रत्येक वर्ण में प्रधानता क्रमश: अपने-अपने पर्व की होती है किन्तु प्रत्येक पर्व को सब मिलकर मनाते है। महाराज कहते है कि प्राचीनकाल में ब्राह्मण गुरुकुलों में रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र जनेऊ देकर गुरुकुलों में नये विद्यार्थियों को प्रवेश देते है तथा संत सन्यासी, महात्मा इस पर्व के पश्चात वर्षा ऋतु में उपदेश आदि के द्वारा शिक्षा देकर अविद्या का नाश करते है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। राखी प्रतियोगिता आयोजित

कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उसमें विद्यार्थियों ने अपने हाथों से राखी बनाई। प्राचार्य डॉ. सुविरा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहित ने प्रथम, रिया द्वितीय तथा कीर्ति एवं अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है वही अमन ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास जागृत करते और सर्वांगीण विकास भी होता है। इस मौके पर सरिता विनीता राव, राकेश कुमार, बजरंग लाल ,राजेश कुमार सहित स्टाफ के सदस्यों ने इस प्रतियोगिता की सराहना की। धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

संस, सतनाली : सतनाली व आसपास क्षेत्र में सोमवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व के दौरान बाजारों में चहल पहल रही। कोरोना संक्रमण का भय भी भाई बहन के अटूट प्रेम को प्रभावित नहीं कर सका। इस पवित्र त्योहार पर बहनों ने आज अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी आयु की कामना की। बहन ने जहां तिलक लगाकर भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाई ने अपनी बहन को हर संकट के समय उसकी रक्षा करने का वचन दिया तथा उपहार भी दिए। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों के कम चलने व यात्रियों की सीमित संख्या में यात्रा करने के नियमों के चलते निजी वाहनों में यात्रा अधिक की गई। बाजार में भी त्योहार की रौनक दिखाई दी तथा मिठाइयों की मांग रही।

chat bot
आपका साथी