नारनौल में राजस्थान पुलिस को दौडा़कर पीटा, 21 पर केस दर्ज

गांव डालनवान में धोखाधड़ी के आरोपित को पकड़ने आई राजस्थान पुलिस को आरोपित के परिजनों व ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं टीम के साथ आई महिला पुलिस कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी। बोलेरो गाड़ी में रखी आठ हजार रुपये की नकदी व म्यूजिक सिस्टम तक उखाड़ लिया। सूचना पाकर सतनाली से पहुंचे पुलिस बल ने ग्रामीणों व आरोपित के परिजनों से राजस्थान पुलिस को चंगुल से छुड़वाया व एक बलवान पुत्र शोभाराम नामक व्यक्ति को काबू कर लिया। इसके बाद घायल राजस्थान पुलिस कर्मचारियों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सतनाली पुलिस ने राजस्थान पुलिस की शिकायत पर 21 नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 07:58 PM (IST)
नारनौल में राजस्थान पुलिस को दौडा़कर पीटा, 21 पर केस दर्ज
नारनौल में राजस्थान पुलिस को दौडा़कर पीटा, 21 पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, सतनाली (नारनौल) : गांव डालनवान में धोखाधड़ी के आरोपित को पकड़ने आई राजस्थान पुलिस को आरोपित के परिजनों व ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं, टीम के साथ आई महिला पुलिस कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी। बोलेरो गाड़ी में रखी आठ हजार रुपये की नकदी व म्यूजिक सिस्टम भी उखाड़ लिया। सूचना पाकर सतनाली से पहुंचे पुलिस बल ने ग्रामीणों व आरोपित के परिजनों से राजस्थान पुलिस के जवानों को छुड़वाया। मौके से बलवान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सतनाली पुलिस ने राजस्थान पुलिस की शिकायत पर 21 नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रामचंद्र पुत्र गब्दूराम निवासी कुहाड़वास (राजस्थान) ने थाना बुहाना में जिला महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास निवासी सुमेर ¨सह पुत्र शोभाराम पर सेना में भर्ती करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने की शिकायत दी थी। सुमेर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज है। राजस्थान पुलिस मंगलवार को प्रात: करीब सवा 11 बजे डालनवास में आरोपित सुमेर को गिरफ्तार करने पहुंची। टीम ने दबिश दी तो आरोपित के परिजनों ने पुलिस की टीम को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टीम का एक सदस्य ने किसी तरह भागकर सतनाली पुलिस को सूचना दी। सतनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम के सदस्यों को ग्रामीणों से छुड़ाया। शिकायत के अनुसार रेवाड़ी पुलिस का एक जवान भी मारपीट में शामिल था।

आरोपित सुमेर ने ले रखी है पुलिस सुरक्षा :

बताया जाता है कि जमीन के विवाद में सुमेर का किसी गांव के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसका केस सतनाली थाने में दर्ज है। जिस पर आरोपित सुमेर ने पुलिस सुरक्षा ले रखी है।

chat bot
आपका साथी