विपक्ष से शारीरिक शिक्षकों ने रोजगार बचाने की लगाई गुहार

जिला महेंद्रगढ़ के बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष ने भी रोजगार बहाली की गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:24 PM (IST)
विपक्ष से शारीरिक शिक्षकों ने रोजगार बचाने की लगाई गुहार
विपक्ष से शारीरिक शिक्षकों ने रोजगार बचाने की लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, नारनौल:

जिला महेंद्रगढ़ के बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष से भी रोजगार की पुर्नबहाली करने की गुहार लगाई। मंगलवार को शारीरिक शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महेंद्रगढ़ स्थित हुडा पार्क में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक की अनुपस्थिति में उनके निवास पर राव दान सिंह के भाई रामकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक की फोन पर बातचीत कराई गई जिसमें उन्होंने शारीरिक शिक्षकों के साथ होने तथा सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इससे पहले अनशन के तीसवें दिन संघर्ष समिति की उप प्रधान कृष्णा सोनी के नेतृत्व में धरना स्थल पर मंगलवार को कृपा देवी, मुन्नी देवी, रानी देवी एवं सरोज कुमारी को बबीता देवी, रेशम देवी, प्रमिला देवी और सावित्री देवी ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। मंच संचालन करते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सचिव दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। ज्ञापन सौंपने के बाद बाजार में पंपलेट के जरिए आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में लोगों को अवगत कराए। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव महेश भारतीय ने जुलूस में शामिल हुए मजदूर यूनियन संघ, छात्र संघ, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्करों का आभार प्रकट किया। इसके बाद वापस नारनौल स्थित धरना स्थल चितवन वाटिका में लौट आए। धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार ने राजवीर डागर का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार को द्वेष पूर्ण राजनीति से ऊपर उठकर कर्मचारियों के हित में फैसला लेना चाहिए क्योंकि कर्मचारी किसी विशेष पार्टी का नहीं होता वह सरकार का मुलाजिम होता है। पीटीआइ संघर्ष समिति के राज्य कार्यकारिणी के जिला प्रधान हुनेश कुमार ने एकजुट होने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी