पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या

शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी युवक विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:58 PM (IST)
पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या
पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी युवक विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही गुत्थी सुलझा लिया। मृतक के पिता ईश्वर, ताऊ अनिल व मोहित व आशुतोष को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी आरोपितों चारों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मृतक युवक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार सुबह शहर के धोलपोश आश्रम के निकट 22 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला था। इसकी पहचान मोहल्ला सैनीपुरा निवासी विकास के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि किसी ने बड़ी बेरहमी से हत्या की है। लोगों ने हत्या आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर शव को लेने से मना कर दिया था परंतु डीएसपी कुशल सिंह के जल्द आरोपितों के गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजनों ने शव को लेकर उसका अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे में मामले का पटाक्षेप करते हुए सबको चौंका दिया। मृतक के परिजन ही उसके हत्यारे निकले। महेंद्रगढ़ के डीएसपी कुशल सिंह ने बताया कि घरेलू कारणों के चलते परिजनों ने विकास की हत्या की साजिश रची। वहीं सोमवार रात को साजिश के तहत विकास को पिता व ताऊ सहित दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी तथा उसके शव को धोलपोश आश्रम के निकट फेंक कर चले गए। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपितों से हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली।

chat bot
आपका साथी