पुलिस ने रात्रि को चलाया विशेष जांच अभियान

पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शनिवार को रात 11 बजे सुबह चार बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:13 AM (IST)
पुलिस ने रात्रि को चलाया विशेष जांच अभियान
पुलिस ने रात्रि को चलाया विशेष जांच अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल : पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शनिवार को रात 11 बजे सुबह चार बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने 922 वाहनों की जांच की। इसमें 105 वाहनों के चालान किए व सात वाहनों को इंपाउंड किया। इसके अलावा बिना मास्क चलने पर 11 लोगों को जुर्माना लगाया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश से अचानक जिले में 31 स्थानों पर पहले अस्थायी नाके लगाकर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की गई। इस अभियान के दौरान जिले के सभी डीएसपी सहित 194 पुलिस कर्मचारी रात भर सड़कों पर रहे। इस दौरान पुलिस ने दुपहिया व चौपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर उनका पूरा विवरण रजिस्टर में नोट किया। इस दौरान नाको से निकलने वाले 922 वाहनों की जांच की गई। कई लोग मास्क नहीं लगाए मिलने पर उन्हें 500 रुपये जुर्माना रसीद दी गई। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य रात के समय चोरी की गाड़ी व शातिर बदमाश आसानी से पुलिस की गिरफ्त में आ जाते है। दूसरा यह की चेक किये गए वाहन कही किसी चोरी या अन्य वारदात में तो सम्मलित नहीं है इसलिए सभी वाहनों के नंबर रजिस्टर में लिखे गए है। इन नंबरों का उन एफआइआर से मिलान किया जाएगा जो पिछले 2 या 3 वर्षों से वाहन चोरी हुए हैं और बरामद नहीं हुए है।

chat bot
आपका साथी