पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

जिला में बृहस्पतिवार देर शाम को वाहन जांच अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:05 PM (IST)
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला में बृहस्पतिवार देर शाम को वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें 1120 वाहनों की गहनता से जांच की गई। वहीं जिन वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले ऐसे 178 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा मुंह पर मास्क नहीं लगाने पर 43 लोगों को जुर्माना लगाया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि महीने में तीसरी बार एसपी के आदेश से जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान शाम 5 बजे से चलाया गया। इस दौरान जिले में 21 जगहों पर अस्थायी नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 1120 वाहनों की जांच की गई। इनमें दस्तावेज नहीं मिलने वाले 178 वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना मास्क के 43 लोगों को 500 रुपये की रसीद काट कर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान जांच किए गए वाहनों का पूरा विवरण एक रजिस्टर में नोट किया गया। जिसमें वाहन नंबर, मालिक का नाम पता और कहा से आया कहा जाएगा आदि जानकारी। चेकिग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक किस्म के लोग गाड़ी में अवैध हथियार रख कर चलते हैं उनको पकड़ना या वाहन कहीं किसी चोरी या अन्य वारदात में तो सम्मलित नहीं है। इसलिए सभी वाहनों के नंबर रजिस्टर में लिखे गए है। अब इन नंबरों का दर्ज एफआइआर से मिलान किया जाएगा जोकि पिछले 2 वर्षों से चोरी हुए हैं और बरामद नहीं हुए है।

chat bot
आपका साथी