पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता नारनौल पिछले साल 23 फरवरी को गांव पांचनोता के पास हुई हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM (IST)
पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नारनौल : पिछले साल 23 फरवरी को गांव पांचनोता के पास हुई हत्या के आरोपित सराय निवासी लाल चंद को निजामपुर चौकी पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफतार किया। उसे बृहस्पतिवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 23 फरवरी 2019 को कैलाश चंद निवासी नया नगर गोविदपुरा नीमकाथाना राजस्थान का शव पांचनोता गांव के पास मिला था। मृतक के चाचा रामनाथ की शिकायत पर नांगल चौधरी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपित महेंद्र निवासी रूप सराय, गौतम निवासी दलपतपुरा, अनिल निवासी नारेहड़ी, अशोक निवासी ढाणी खालड़ा, मुकेश निवासी रूप सराय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपित लाल चंद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसके लिए पुलिस आरोपित के मकान पर बार-बार दबिश दी, पर सफलता नहीं मिली। आरोपित लालचंद को कोर्ट ने 16 जुलाई 2019 को भगोड़ा घोषित किया था। उसे बुधवार सायं को नीमच राजस्थान से निजामपुर चौकी इंचार्ज रामेश्वर ने गिरफ्तार किया है। उसे आज न्यायालय कर उसे नसीबपुर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी