हकेंवि में योग विभाग के छात्रों ने किया पौधारोपण

महेंद्रगढ़ के जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में योग विभाग के छात्रों के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्वामी दयानंद पीठ हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह पहुंचे ओर अपने हाथों से पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:02 PM (IST)
हकेंवि में योग विभाग के छात्रों ने किया पौधारोपण
हकेंवि में योग विभाग के छात्रों ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:

महेंद्रगढ़ के जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में योग विभाग के छात्रों के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्वामी दयानंद पीठ हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह पहुंचे ओर अपने हाथों से पौधे लगाए। प्रो. रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा किया गया कार्य सहरानिया है। हमें प्रकृति को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए जिस तरह भोजन आवश्यक है उससे अधिक जरूरी आक्सीजन है। जो जीव-जंतुओं को पेड़ से ही मिलती है। लेकिन आए दिन पेड़ खत्म होते जा रहे हैं। यानि लगातार वृक्षों की कटाई हो रही है, लेकिन नए वृक्ष नहीं लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी भयावह स्थिति बन सकती है। लिहाजा अपनी जीवन के लिए ही सही, लेकिन पेड़ जरूर लगाएं। इस मौके पर पीएचडी छात्र नीरज आर्य, अक्षय मालडा, देवेंद्र कुमार, रोहित, प्रदीप, निहाल सहित अन्य छात्र उपस्थित रहें।

नवाह की जिला प्रधान बनी सुशीला कौशिक

फोटो संख्या 34

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:

महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल में नवाह जिला प्रधान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए जिला नवाह प्रधान पद के लिए 80 सदस्यों में से 55 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें से उन्होंने सर्वसम्मति से पुन: सुशीला कौशिक को प्रधान पद के लिए चुना गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। जिला महासचिव कृष्ण कुमार, जिला वरिष्ट उपप्रधान नीलम यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश पालड़ी, राज्य प्रतिनिधी विकास यादव, राजकुमारी यादव को कनीना का उपप्रधान, इंद्र सिंह, मुकेश झूक, बीना यादव, कमला नेहरा, कविता चौधरी, अनीता यादव, सुनीता नौताना, प्रेमलत्ता भोजवास, मंजू रोहिल्ला अटेली, किरण नारनौल, मंजू गुर्जर, पवन कुमार, सुनील कुमार, अशीष, संदीपा, बिमला, कृष्णा यादव को जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान सुशीला कौशिक ने अपने सभी साथियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी वह उसको बड़ी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी और अपने हकों की लड़ाई की कभी भी पीछे नहीं हटेगी।

chat bot
आपका साथी