संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

उपमंडल के गांव कपूरी निवासी हवासिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:16 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : उपमंडल के गांव कपूरी निवासी हवासिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। गांव कपूरी निवासी मृतक के भतीजे रविद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा हवासिंह को 16 अगस्त को ग्रामीण कंवर सिंह बाइक पर बैठा कर ले गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसका चाचा घर वापस नहीं आए तो खोज तलाश शुरू की। दोपहर लगभग ढाई बजे गांव के ही सतबीर का फोन आया कि उसके चाचा सुकर्मपाल की ढाणी के पास घायल अवस्था में हैं। परिजनों सहित वे मौके पर पहुंचे। उनके चाचा के शरीर पर कई जगह से चमड़ी उतरी हुई थी। इसके बाद वे उसे उपचार के लिए कनीना अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर मृतक का महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी