गांजा व अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अब तक 4 किलो से ज्यादा गांजा और देशी व अंग्रेजी की 22 हजार शराब की बोतल व 4000 बीयर की बोतलें बरामद की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:22 PM (IST)
गांजा व अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
गांजा व अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला पुलिस ने अब तक 4 किलो से ज्यादा गांजा और देशी व अंग्रेजी की 22 हजार शराब की बोतल व 4000 हजार बीयर की बोतलें बरामद की हैं। शुक्रवार शाम को नांगल चौधरी थाना पुलिस ने गांव नेहरू नगर में दबिश देकर अशोक कुमार को कुएं पर बने कमरे से 342 ग्राम गांजा व अवैध शराब की 17 बोतल देशी बरामद कर गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को जमानत पर छोड़ा। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को नांगल चौधरी पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू नगर निवासी अशोक कुमार अपने कुएं पर अवैध शराब व गांजा बेचता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अशोक कुमार के कुएं पर रेड की। कुएं पर बने पुराने कमरे में तलाशी ली गई तो तूड़े के कमरे में गुलाबी रंग की थैली मिली जिसको चेक किया गया तो 342 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक कट्टे में 17 बोतल देशी अवैध शराब की बरामद हुई। आरोपित की पूछताछ के अनुसार वह राजस्थान के बहरोड से गांजा लेकर आता था और दो सौ व पांच सौ रुपये में पुड़िया बनाकर बेचता था। यह कार्य वह कई दिनों से कर रहा है। आरोपित अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को नारनौल अदालत में पेश किया जो अदालत ने आरोपित को जमानत पर छोड़ा। जिला पुलिस द्वारा इस वर्ष में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चार किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया जा चुका हैं। वहीं अवैध शराब की सप्लाई व बिक्री पर 132 मामले दर्ज किए गए हैं। इनसे 22 हजार 368 देशी व अंग्रेजी शराब 91 किलोग्राम लाहन व चार हजार बीयर की बोतल बरामद की गई। जिसमें अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

chat bot
आपका साथी