सरसों का नकली बीज बेचता एक गिरफ्तार

सरसों का नकली बीज बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पायनियर कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:08 PM (IST)
सरसों का नकली बीज बेचता एक गिरफ्तार
सरसों का नकली बीज बेचता एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली: सरसों का नकली बीज बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पायनियर कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कंपनी को सूचना मिली की अटेली में पायनियर कंपनी का सरसों बीज सप्लाई हो रहा है। दुकानदारों ने कितना नकली बीज बेचा है। इसकी जांच बहुत जरूरी है। अगर जांच नहीं की गई तो किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। अनाज मंडी गेट पर सप्लाई के लिए एक युवक मोटरसाइकिल पर दो बैग ले जा रहा था। जिसमें 55 सरसों के पैकेट थे। कंपनी को-आर्डिनेटर नवीन कुमार की शिकायत पर कृषि अधिकारी व पुलिस को मौके पर बुलाया गया। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसकी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक बैग थे। पुलिस ने बैग को खोलकर देखा तो एक में 27 तथा दूसरे में 28 थैली पायनियर की सरसों रखी हुई थी। थैलियों पर कंपनी का नकली लेबल लगा हुआ था। कंपनी के कर्मचारियों ने पैकेट का बार कोड स्कैन किया तो नकली पाया गया। नमूना थैली को तीन भागों में विभाजित किया गया। एक भाग गुण नियंत्रक निरीक्षक नारनौल, एक भाग पुलिस को तथा तीसरा सिरसा लैब को भेजा गया। पुलिस ने लड़के का नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम उत्तम सिंह गांव बरसाना उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। पुलिस ने कापी राइट एक्ट व विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी