रेहड़ी पर बर्गर खा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर Narnaul News

बस स्टैंड के समीप बर्गर खा रहे एक युवक को दो तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गोली मार दी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 09:49 PM (IST)
रेहड़ी पर बर्गर खा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर Narnaul News
रेहड़ी पर बर्गर खा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर Narnaul News
नारनौल, जेएनएन। शहर के बस स्टैंड के समीप बर्गर खा रहे एक युवक को दो तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। घायल युवक को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक देर शाम को राहुल सराय नारनौल बस स्टैंड के नजदीक एक रेहड़ी पर बर्गर खा रहा था। तभी वहां पर युवक पहुंचे और उन्होंने राहुल के पेट में गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। जबकि आसपास दहशत एवं अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। मगर तब तक फायर करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। घायल युवक राहुल को तत्काल ही नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी