राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी 105वीं जयंती मनाई जा रही है। शनिवार को नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन भारती सैनी की अगुवाई में उनके आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:56 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
निवर्तमान चेयरपर्सन भारती सैनी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद।

नारनौल, जागरण संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी 105वीं जयंती मनाई जा रही है। शनिवार को नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन भारती सैनी की अगुवाई में उनके आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय  को चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान निगरानी कमेटी के पूर्व संयोजक एंव मनोनित पार्षद महेंद्र गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर भारती सैनी ने कहा कि आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल का यूपी के मथुरा में जन्म हुआ था। मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करती हूं।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। वह एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं निगरानी कमेटी के पूर्व संयोजक महेंद्र गौड़ ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन करते है। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद मोहनलाल शर्मा, भवेश मित्तल, किशोरी लाल सैनी,  नरोत्तम शर्मा, योगेश भारद्वाज, सुमन सैनी,  कमला देवी,  उपासना सैनी, शशी सैनी, रेशमी यादव व प्रमिला शर्मा मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी