हरियाणा के एक और जिले में लव जिहाद का मामला, युवती के पिता ने पुलिस सुनाया दुखड़ा

महेंद्रगढ़ जिले में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का केस सामने आया है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। युवक ने बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:24 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:24 AM (IST)
हरियाणा के एक और जिले में लव जिहाद का मामला, युवती के पिता ने पुलिस सुनाया दुखड़ा
महेंद्रगढ़ जिले में सामने आया लव जिहाद का केस।

महेंद्रगढ़, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में लव जिहाद के चक्कर में निकिता तोमर की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि प्रदेश के अन्य जिले में भी इस तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहीरवाल बेल्ट के महेंद्रगढ़ जिले में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का केस सामने आया है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबि, महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नूंह के पुलिस कप्तान को शिकायत कर मुस्लिम युवक पर उनकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। उनकी बेटी नूंह जिले की पीएचसी में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत है। 20 दिन पहले वह घर पर आई तो उसने बताया था कि उसकी पीएचसी के पास एक युवक रहता है जो उसे परेशान करता है। पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी है कि वह शख्स उस पर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।

इस दौरान युवक ने धमकी भी दी थी कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसका अपहरण कर दुष्कर्म करेगा और उसकी हत्या कर देगा। उनकी बेटी यह जानकारी देकर वापस ड्यूटी पर चली गई। इसके बाद से बेटी का मोबाइल फोन नंबर बंद हो गया है।

इस बीच परेशान परिवार वालों ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भी को लव जिहाद का शिकार बनाया गया है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें लव जिहाद का एंगल सामने आया था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी