संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भारत बंद का समर्थन कर निकाला जुलूस

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता चितवन वाटिका से जुलूस के रूप में जोशीले नारों के साथ महावीर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भारत बंद का समर्थन कर निकाला जुलूस
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भारत बंद का समर्थन कर निकाला जुलूस

जागरण संवाददाता, नारनौल: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता चितवन वाटिका से जुलूस के रूप में जोशीले नारों के साथ महावीर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। एआइकेकेएमएस के जिला सचिव कामरेड बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों कानून और नया बिजली बिल बड़े पूंजीपतियों के हित स्वार्थ में बनाए गए हैं। कानून किसानों के हाथ से उनकी जमीन और उपज दोनों छीनने के कानून हैं। इनसे खेती में प्राइवेट कंपनियों, जमाखोरों व कालाबाजारी का संपूर्ण नियंत्रण कायम हो जाएगा। सारे अनाज, दालें, सब्जियां, तिलहन व सरसों के तेल समेत आवश्यक चीजों के दामों में भयंकर महंगाई बढ़ेगी। सरकार नए बिजली कानून बना कर बिजली पैदा करने से लेकर दाम वसूलने तक बिजली क्षेत्र के पूरे कारोबार को मुनाफाखोर प्राइवेट कंपनियों के हाथ में देना चाहती है। एसयूसीआइ के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने भारत बंद का समर्थन करते हुए भारत बंद को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि किसानों ने अदम्य साहस व बहादुराना संघर्ष के साथ भाईचारे की बुनियाद पर एक ऐतिहासिक किसान आंदोलन का निर्माण कर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसानों की जमीन व कृषि उपज पूरी तरह से एकाधिकारी पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी। एआइयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने आरोप लगाया कि निजीकरण की नीतियां देश व जनता के हित में नहीं है। जिला सचिव छाजू राम रावत ने कहा कि मजदूरों की कुर्बानी से हासिल श्रम कानूनों पर हमले किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधान सीताराम प्रधान, एआइकेकेएमएस जिला प्रधान अभय सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हंसराज, यादराम कोरियावास, सरजीत सरपंच, रतिराम महाशय, ओमप्रकाश, शेर सिंह, अंगनाराम, घनश्याम, मुकेश कुमार, मोतीलाल शर्मा, मोहर सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बलबीर सिंह सहित अनेक किसान व महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

chat bot
आपका साथी