गोल्डन स्टार फुटबाल क्लब के अध्यक्ष मास्टर देशराज का निधन

खंड ग्राम खेड़ी के गोल्डन स्टार क्लब के अध्यक्ष मास्टर देशराज का निधन हो गया। 70 वर्षीय फास्ट देशराज अपने पीछे एक लड़का और 4 लड़कियां छोड़ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:22 PM (IST)
गोल्डन स्टार फुटबाल क्लब के अध्यक्ष मास्टर देशराज का निधन
गोल्डन स्टार फुटबाल क्लब के अध्यक्ष मास्टर देशराज का निधन

संवाद सहयोगी, कनीना: खंड ग्राम खेड़ी के गोल्डन स्टार क्लब के अध्यक्ष मास्टर देशराज का निधन हो गया। 70 वर्षीय फास्ट देशराज अपने पीछे एक लड़का और 4 लड़कियां छोड़ गए हैं। 1951 में जन्मे मास्टर देशराज राजस्थान में 1980 में बतौर शिक्षक नियुक्त हुए थे। 2011 में उनकी सेवानिवृत्ति बतौर प्रधान शिक्षक हुई थी। वे विगत 25 सालों से गोल्डन स्टार फुटबाल क्लब खेड़ी के अध्यक्ष रहे हैं। आजीवन भर गोल्डन स्टार क्लब के अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। गोल्डन स्टार क्लब हर वर्ष फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होती है जिसमें खेल आयोजित करवाते हैं जो देश भर में प्रसिद्ध हैं। उनकी अंत्येष्टि में जसमेर सिंह कोच, कै. सुरजीत सिंह, सुंदर सिंह ठेकेदार,राजकुमार लाटा,सूबे सिंह सरपंच,पूर्व सरपंच धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी