मनुमुक्त 'मानव' ट्रस्ट ने इंडोनेशिया के दो कवियों को किया सम्मानित

मेडान (इंडोनेशिया) के दो प्रमुख हिदी-कवि योगिता शर्मा और आशीष शर्मा के नारनौल पहुंचने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:12 PM (IST)
मनुमुक्त 'मानव' ट्रस्ट ने इंडोनेशिया के दो कवियों को किया सम्मानित
मनुमुक्त 'मानव' ट्रस्ट ने इंडोनेशिया के दो कवियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, नारनौल: मेडान (इंडोनेशिया) के दो प्रमुख हिदी-कवि योगिता शर्मा और आशीष शर्मा के नारनौल पहुंचने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। स्थानीय सेक्टर-एक, पार्ट-दो स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनु मुक्त भवन में आयोजित एक सम्मान-समारोह में सिघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी (राजस्थान) के कुलपति डा़ उमाशंकर यादव, चीफ ट्रस्टी डा़ रामनिवास मानव, ट्रस्टी डा़ कांता भारती और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, नारनौल के अध्यक्ष डा़ जितेंद्र भारद्वाज ने अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र और स्मृति-चिन्ह भेंटकर उन्हें डा़ मनु मुक्त मानव विशिष्ट हिदी-सेवी सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर एलपीजीआइ साहित्यिक एसोसिएशन मेडान की संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता शर्मा तथा इंडियन एक्सपैट्रियेट एसोसिएशन मेडान के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि इंडोनेशिया में अनेक संस्थाएं हिदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। इसके कारण वहां हिदी की स्वीकार्यता बढ़ रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़े मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया पर हिदू धर्म और भारतीय संस्कृति की इतनी गहरी छाप है। वहां भारतीयों को कभी कोई कठिनाई नहीं होती। चीफ ट्रस्टी डा़ रामनिवास मानव ने प्रवासी भारतीयों को भारत का सांस्कृतिक दूत बताते हुए कहा कि वे विभिन्न देशों को भारत के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। कुलपति डा़ उमाशंकर यादव ने ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि यदि प्रवासी भारतीय भारत को विदेशों से जोड़ रहे हैं, तो मनु मुक्त भवन प्रवासी भारतीयों को भारत से जोड़ रहा है। समारोह में इंडोनेशिया के युवा गायक एवं संगीतकार अभिलक्ष शर्मा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अभिलक्ष शर्मा को ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष डा़ मनु मुक्त मानव विशिष्ट युवा-सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के अंत में आशीष शर्मा द्वारा अपनी पुस्तकों का एक सेट डा़ रामनिवास मानव को भेंट किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद की प्रेमलता कपिल व अनिल कुमार, रेवाड़ी के मुंशीराम, नारनौल के कृष्णकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद एडवोकेट महेंद्रसिंह गौड़ और मुंशीराम रेवाड़ी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

chat bot
आपका साथी