झज्जर में नौ दिसंबर को होगी जन सरोकार दिवस रैली

जजपा की जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार सिघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रभारी बलदेव घनघस ने की। बैठक में नौ दिसंबर को ­झज्जर में होने वाली जन सरोकार दिवस रैली की सफल करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:13 PM (IST)
झज्जर में नौ दिसंबर को होगी जन सरोकार दिवस रैली
झज्जर में नौ दिसंबर को होगी जन सरोकार दिवस रैली

जागरण संवाददाता, नारनौल: जजपा की जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार सिघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रभारी बलदेव घनघस ने की। बैठक में नौ दिसंबर को ­झज्जर में होने वाली जन सरोकार दिवस रैली की सफल करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी बलदेव घनघस ने कहा कि जजपा पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस नौ दिसंबर को है। इस दिन पार्टी की ओर से ­झज्जर में विशाल जन सरोकार दिवस रैली होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। रैली को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी संबोधित करेंगे। इस रैली में पार्टी की ओर से पहले की गई घोषणा पर अब तक किए गए कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी एजेंडे के बारे में भी बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां तक महेंद्रगढ़ जिला की बात है तो इस रैली की सफलता के लिए जल्द ही चारों विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। इसमें प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिला प्रभारी राजदीप फौगाट भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, जिला प्रधान मंजू चौधरी, शहरी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, तेज प्रकाश एडवोकेट, युवा नेता सिकंदर गहली, हलका प्रधान संजीव तंवर महेंद्रगढ़, हलका प्रधान हजारीलाल लंबोरा नांगल चौधरी, हलका प्रधान वेदू रातां अटेली, सुरेश यादव पटीकरा, विजय पाल एडवोकेट, महेंद्र बड़ेसरा, कर्मबीर यादव, रविद्र गागड़वास, सुरेंद्र ढिल्लो एडवोकेट, नवीन राव, राजबीर गुलावला, प्रमोद ताखर, बाबूलाल यादव, रामकुमार मकसूसपुरिया, हरचंद तोबड़ा, सुरेश शास्त्री, सुविधा शास्त्री, कार्यालय सचिव विरेंद्र यादव, महेंद्र सैनी, ब्रिजेश सैनी, चैनसुख तोताहेड़ी, दीपक यादव, प्रवीण, सुनील श्योराण, सत्तू खटीक, मनोनीत पार्षद डा. राजकुमार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी