व्यापारी से लूटपाट करना गलत है : बजरंग लाल अग्रवाल

अटेली मंडी की फर्म विष्णु कुमार एंड कंपनी से किसानों द्वारा साढे़ दस बजे खाद के बैग की लूटपाट की घटना की हरियाणा व्यापार मंडल घोर निदा करता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:40 PM (IST)
व्यापारी से लूटपाट करना गलत है : बजरंग लाल अग्रवाल
व्यापारी से लूटपाट करना गलत है : बजरंग लाल अग्रवाल

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली: अटेली मंडी की फर्म विष्णु कुमार एंड कंपनी से किसानों द्वारा साढे़ दस बजे खाद के बैग की लूटपाट की घटना की हरियाणा व्यापार मंडल घोर निदा करता है। उन्होंने ऐसे किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारी से लूटपाट करना गलत है। अगर इस प्रकार की हरकत भविष्य में हुई तो इसका घोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान व्यापारी को अकेला ना समझें। उन्होंने कहा की किसान और व्यापारी का चोली दामन का साथ है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने अटेली मंडी व्यापार मंडल के प्रधान रतन लाल गर्ग से बातचीत कर सारी घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अटेली मंडी के एसएचओ राजेंद्र कुमार से जानकारी प्राप्त की। एसएचओ थाना अटेली मंडी ने बताया कि विष्णु कुमार एंड कंपनी की दुकान से डीएपी खाद के किसान लूटकर ले गए हैं। अभी तक चार कट्टे ही बरामद हुए हैं। लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं बाकी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। माल बरामद करने के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बाकी लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जिला प्रधान ने अटेली मंडी पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही व्यापारी का माल बरामद किया जाए। अगर उनकी जल्द ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी