अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:09 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि गीता एक प्रेरणा-पुंज है, जो मानव का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम

का संचालन योगेंद्र कुमार ने किया, जबकि हिदी प्रवक्ता डा़ छतर सिंह वर्मा, ओमप्रकाश चौहान, राजेश कुमार, सुरेश सैनी, लक्ष्मी यादव, रोहताश शास्त्री व देवेंद्र चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गीता पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृत स्कूल अटेली का पंकज प्रथम तथा पेंटिग में राजकीय स्कूल बिहाली की मोनिका प्रथम रही। श्लोकोच्चारण में रावमावि का मोंटी प्रथम तथा इसी स्कूल का दीपक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहा। संवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचडीया की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सुनील कुमार, संतोष जांगड़ा, विजय शर्मा, राजेश गोठवाल, सुनीता व एबीआरसी रेखा यादव सहित अनेक शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी