संपत्ति सर्वे की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए स्थापित की हेल्प डेस्क

कनीना शहर में बीते समय किए गए संपत्ति सर्वे में अब निजी कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्ति का मूल्यांकन करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:51 PM (IST)
संपत्ति सर्वे की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए स्थापित की  हेल्प डेस्क
संपत्ति सर्वे की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए स्थापित की हेल्प डेस्क

संवाद सूत्र, कनीना: कनीना शहर में बीते समय किए गए संपत्ति सर्वे में अब निजी कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्ति का मूल्यांकन करेंगे। इसके लिये उनकी ओर से नोटिस दिये जा रहे हैं। नोटिस मिलने के एम माह के अंतराल में उपभोक्ता संपत्ति सर्वे की त्रुटियों के दुरूस्त करवा सकते हैं। कनीना नगर में कुल 7588 संपत्ति की सर्वे की जा चुकी है। इनमें से 2369 रिक्त हैं, जिनके मालिक व दावेदार आगे नहीं आये हैं। 5219 उपभोक्ताओं में से 4000 को संपत्ति दुरुस्ती का नोटिस दे दिया गया है। इसमें कामर्शियल एवं नानकामर्शियल भवन शामिल हैं। नोटिस देने के बाद 150 व्यक्तियों के दावे-आपत्ति प्राप्त हो चुके हैं। इस बारे में कंपनी के सुपरवाईजर संजय तिवारी व पटवारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि नोटिस मिलने के एक माह तक उपभोक्ता पीएमएस हरियाणा की साइट पर आनलाइन अपनी संपति ब्योरे को दुरूस्त कर सकते हैं। उपभोक्ता को आठ अकों की प्रापर्टी आईडी जारी की गई है। आनलाइन करने के लिए लालडोर से बाहर व अंदर की आबादी का शामिल किया गया है। लाड डोरे में शामिल संपत्ति के मूल्यांकन के लिए बिजली बिल, शपथ पत्र या नगर पार्षद द्वारा सत्यापित हो सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, गृह कर, भूमि पंजीकरण प्रति, पैन कार्ड जरूरी है। इस कार्य के लिए नगरपालिका कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। नपा क्षेत्र में बीते समय संपत्ति का सर्वे कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि मार्च माह में गृहकर का बिल तैयार होगा। नोटिस बंटने के बाद 150 नागरिकों ने संपत्ति पहचान पत्र को दुरूस्त करने के लिए आवेदन किया है।

chat bot
आपका साथी