यादव धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व पर किया हवन

स्थानीय यादव धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हवन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST)
यादव धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व पर किया हवन
यादव धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व पर किया हवन

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

स्थानीय यादव धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान प्रेमराज यादव ने की। वहीं हवन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भगवत भक्ति आश्रम दड़ौली के स्वामी शारणानंद एवं उनके साथी महाराज को यादव सभा ने उन्हें शाल भेंट कर स्वागत किया। स्वामी शारणानंद महाराज ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में उपदेश देते हुए कहा कि जैसे श्रेष्ठ पुरुषों का आचरण होता है वैसा ही सामान्य व्यक्ति करते हैं। उन्हीं को देखकर सामान्य व्यक्ति चलते हैं। कर्म से ही मनुष्य महान बनता है आत्मा अजर, अमर है। यह नए वस्त्र धारण करने की तरह जन्म बदलता है। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन हैं वहीं विजय होती है। हवन पुरोहित पंडित सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य थे। यजमान की भूमिका पूर्व बीईओ जगदेव सिंह ने निभाई। सभा के प्रधान डॉक्टर प्रेम राज यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पर्व धूमधाम से नहीं मनाया गया, लेकिन फिर भी श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से अगले वर्ष इस पर्व को पहले की तरह ही बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी मौके पर आरपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर ओपी यादव ने सैनिटाइजर मशीन भेंट की। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, बलवंत बोहरा, बहादुर सिंह, सूबेदार रघुवीर सिंह, मलखान सिंह, जयसिंह निसान, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, रूपचंद महाशय, एडीओ सतीश यादव, राकेश कुमार, संजय रिवासा, नरेश बचानी, रामस्वरूप बोहरा, राकेश रिवासा, राजवीर सिंह व दयानंद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी