आर्य समाज ने हवन कर चलाया स्वच्छता अभियान

आर्य समाज की ओर से प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST)
आर्य समाज ने हवन कर चलाया स्वच्छता अभियान
आर्य समाज ने हवन कर चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी:

आर्य समाज की ओर से प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा खानपुर गुरुकुल के ब्रह्मचारी थे। विश्व शांति की कामना के लिए आर्य समाज सदस्यों ने यज्ञ में आहुति डाली। प्रधान राजकुमार प्रवक्ता ने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में यज्ञ का अति महत्व दर्शाया गया है। हवन से घर सहित आसपास के वातावरण में पवित्रता और शुद्धता का संचार होता है। हमें वर्ष में कम एक कम एक बार अपने घर पर हवन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में यज्ञ का महत्व कम होता जा रहा है। वर्तमान पीढ़ी हवन की महता से अनभिज्ञ है। इससे संस्कार व संस्कृति भी प्रभावित हुई है। घर-परिवारों में अशांति व क्लेश को बढ़ावा मिला है। जीवन तनाव ग्रस्त बन गया है। जबकि यज्ञ शांति, सद्भावना व सुसंस्कारों के प्रतीक है। यज्ञ के उपरांत आर्य समाज सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बीडीपीओ परिसर व अस्थाई बस स्टेंड के आसपास सफाई की। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम जांगिड़, पूर्व सरपंच राजेन्द्र, सत्यवीर सिंह, सेवानंद स्वामी, लखीराम, अमर सिंह महरानियां, उमेद, जयवीर, वासुदेव, रामबीर, कर्ण सिंह, योगेन्द्र उप प्रधान, दरियाव सिंह आदि आर्यजन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी