हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा को जान से मारने की धमकी, बहनोई पर लगाया आरोप

हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा को उसके ही रिश्तेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:31 PM (IST)
हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा को जान से मारने की धमकी, बहनोई पर लगाया आरोप
हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा को जान से मारने की धमकी, बहनोई पर लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, नारनौल: हरियाणवी कलाकार सपना शर्मा को उसके ही रिश्तेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सपना ने इस संबंध में सीएम विडो पर शिकायत दर्ज करवाई है,वहीं बुधवार को पुलिस कप्तान चंद्रमोहन से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया। एसपी ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

सपना ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नारनौल के मोहल्ला पलतिया चंदुवाड़ा की रहने वाली है और हरियाणवी कलाकार है। प्रदेश सरकार द्वारा कई बार अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। सपना ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई पिछले तीन-चार वर्ष से नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। पैसे नहीं देने पर वह सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की धमकी देता है। सपना ने आरोप लगाया कि वह उसकी बहन पूजा को भी दहेज के लिए तंग करता है और उसे घर से भी निकाल दिया है। पूजा ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिसा व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ है। सपना ने आरोप लगाया कि चार अक्टूबर को उसके बहनोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी आडियो व वीडियो रिकार्डिंग होने का दावा भी सपना ने किया है। इस संबंध में शहर पुलिस थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सपना ने इस संबंध में सीएम विडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। उधर हरियाणवी कलाकारों ने भी इस घटना की निदा की है।

---------

सपना आज ही शिकायत देने आई थी। शहर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है।

--चंद्रमोहन,

पुलिस कप्तान,

महेंद्रगढ़ एट नारनौल।

chat bot
आपका साथी